← The Human Systems Lab
For parents, teachers and educatorsमाता-पिता, शिक्षकों और शिक्षाविदों के लिए

Understanding children's mental healthबच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को समझना

What it looks like at home and in class, what actually causes it, and the myths we can finally put down.घर और स्कूल में यह कैसा दिखता है, इसके पीछे असल में क्या होता है, और वे ग़लतफ़हमियाँ जिन्हें हम अब छोड़ सकते हैं।

Read this firstपहले यह ज़रूर पढ़ें

This guide helps you notice and understand, not diagnose. The signs below are things a caring adult might observe, not a checklist for labelling a child. If something here sounds like a student or your own child, the next step is a calm conversation with the school counsellor or a mental health professional, never a verdict at home. Used this way, the guide protects the child and keeps you on solid ground.यह गाइड आपको समझने और पहचानने में मदद करती है, किसी बच्चे पर लेबल लगाने के लिए नहीं। नीचे दिए लक्षण वे बातें हैं जो एक समझदार बड़ा व्यक्ति देख सकता है, न कि किसी बच्चे को नाम देने की चेकलिस्ट। अगर यहाँ कुछ आपके किसी छात्र या अपने बच्चे जैसा लगे, तो अगला कदम घर पर कोई फ़ैसला सुनाना नहीं, बल्कि स्कूल काउंसलर या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से शांति से बात करना है। इस तरह इस्तेमाल करने पर यह गाइड बच्चे की भी रक्षा करती है और आपको भी सही राह पर रखती है।

The conditionsस्थितियाँ

What children actually go throughबच्चे असल में किन चीज़ों से गुज़रते हैं

Every entry follows the same shape: what it is, what you may see, what causes it, the myths and facts, what helps, what to avoid, and when to seek help. They are grouped into families below.हर हिस्सा एक ही ढाँचे पर चलता है: यह क्या है, आप क्या देख सकते हैं, इसके पीछे क्या है, ग़लतफ़हमी और सच्चाई, क्या मदद करता है, किनसे बचें, और मदद कब लें। नीचे इन्हें परिवारों में बाँटा गया है।

Neurodevelopmentalदिमाग के विकास से जुड़ी

Differences in how the brain develops, present from early childhood.दिमाग़ के बनने के तरीक़े में फ़र्क़, जो बचपन से मौजूद होते हैं।

ADHD (Attention Deficit Hyperactivity Disorder)ADHD (ध्यान, सक्रियता और आवेग से जुड़ी स्थिति)

A difference in how the brain manages attention, impulse and activity.दिमाग जिस तरह ध्यान, आवेग और सक्रियता को संभालता है, उसमें एक फ़र्क़।

What it isयह क्या है

A way the brain is wired, present from early childhood. The child has a harder time holding attention, sitting still and pausing before acting. It is not a choice the child makes, and it is not the result of bad parenting.यह बचपन से मौजूद, दिमाग के बनने का एक तरीक़ा है। ऐसे बच्चे के लिए ध्यान टिकाना, एक जगह बैठना और कुछ करने से पहले रुकना ज़्यादा मुश्किल होता है। यह बच्चे की चुनी हुई आदत नहीं है, और न ही ख़राब परवरिश का नतीजा।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Trouble sitting still, blurting out answers, losing things, "careless" mistakes, drifting off during long tasks, and struggling to follow instructions with many steps. The same child may focus deeply on a game or hobby they love, which makes adults assume they "can do it when they want to."एक जगह बैठने में दिक़्क़त, बिना सोचे जवाब बोल देना, चीज़ें खो देना, "लापरवाही" वाली ग़लतियाँ, लंबे काम में मन भटकना, और कई चरणों वाले निर्देश न पाना। यही बच्चा अक्सर अपने पसंदीदा खेल या शौक़ में गहराई से डूब जाता है, जिससे बड़े मान लेते हैं कि "जब चाहे तब ध्यान दे सकता है।"

What causes itइसके पीछे क्या है

Largely genetic and neurodevelopmental. It tends to run in families. It is not caused by sugar, screens, laziness or a lack of discipline.मुख्य रूप से आनुवंशिक और दिमाग के विकास से जुड़ा। यह अक्सर परिवारों में चलता है। यह चीनी, स्क्रीन, आलस्य या अनुशासन की कमी से नहीं होता।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"He is just lazy and naughty. He focuses on games, so he could focus on studies if he really wanted to.""यह तो बस आलसी और शरारती है। खेल में तो ध्यान देता है, तो पढ़ाई में भी दे सकता है अगर सच में चाहे तो।"
What is trueअसल सच्चाईThe effort is real. The brain regulates attention differently, and interest changes how easily it engages. Strictness alone does not build the missing skill. Structure and support do.मेहनत असली होती है। दिमाग ध्यान को अलग तरह से संभालता है, और दिलचस्पी से तय होता है कि वह कितनी आसानी से जुड़ता है। अकेले सख़्ती से वह छूटी हुई क्षमता नहीं बनती। ढाँचा और सहारा बनाते हैं।
What helpsक्या मदद करता है

Short, clear instructions. Predictable routines. Movement breaks. A seat near the teacher. Breaking work into small steps. Praising effort, not only the result.छोटे और साफ़ निर्देश। तय दिनचर्या। बीच-बीच में हिलने-डुलने का मौक़ा। शिक्षक के पास बैठने की जगह। काम को छोटे हिस्सों में बाँटना। सिर्फ़ नतीजे ही नहीं, मेहनत की भी तारीफ़।

Please avoidइनसे बचें

Shaming the child in front of others. Taking away breaks as a punishment. Treating the condition as a character flaw.बच्चे को सबके सामने शर्मिंदा करना। सज़ा के तौर पर ब्रेक छीन लेना। इसे चरित्र का दोष मानना।

When to seek helpमदद कब लें

When the pattern shows up across settings, at home and at school both, and gets in the way of learning or friendships, speak to the school counsellor or a paediatrician about an assessment.जब यह पैटर्न घर और स्कूल दोनों जगह दिखे और सीखने या दोस्ती में रुकावट बने, तो स्कूल काउंसलर या बाल रोग विशेषज्ञ से जाँच के बारे में बात करें।

Autism Spectrum Disorder (ASD)ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम (ASD)

A different way of communicating, relating and experiencing the senses.बातचीत करने, दूसरों से जुड़ने और चीज़ों को महसूस करने का एक अलग तरीक़ा।

What it isयह क्या है

A neurodevelopmental difference present from early childhood that shapes how a child communicates, relates to others and processes the senses. It is a different way of experiencing the world, not an illness to cure, and it varies widely from child to child.जन्म से मौजूद, दिमाग के विकास से जुड़ा एक फ़र्क़, जो तय करता है कि बच्चा कैसे बातचीत करता है, दूसरों से जुड़ता है और आवाज़, रोशनी या छूअन जैसी चीज़ों को महसूस करता है। यह कोई बीमारी नहीं जिसे "ठीक" करना है, बल्कि दुनिया को महसूस करने का एक अलग तरीक़ा, जो हर बच्चे में अलग होता है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Difficulty with back and forth conversation, taking language very literally, a strong need for routine and distress at change, intense focused interests, repetitive movements such as rocking or hand flapping, and feeling overwhelmed by sounds, lights, textures or crowds.आपसी बातचीत में मुश्किल, बातों को बिल्कुल शब्दशः लेना, तय दिनचर्या की ज़रूरत और बदलाव पर परेशानी, किसी एक चीज़ में गहरी दिलचस्पी, बार-बार होने वाली हरकतें जैसे झूलना या हाथ हिलाना, और आवाज़, रोशनी, बनावट या भीड़ से जल्दी घबरा जाना।

What causes itइसके पीछे क्या है

Largely genetic and present from birth. It is not caused by vaccines, by screens, or by cold parenting.मुख्य रूप से आनुवंशिक और जन्म से मौजूद। यह टीकों से, स्क्रीन से, या माता-पिता के ठंडे व्यवहार से नहीं होता।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"Autism is caused by vaccines or too much screen time, and autistic children cannot feel affection.""ऑटिज़्म टीकों या ज़्यादा स्क्रीन से होता है, और ऑटिस्टिक बच्चे प्यार महसूस नहीं कर सकते।"
What is trueअसल सच्चाईAutism is neurodevelopmental and present from early childhood. The vaccine claim has been thoroughly disproven. Autistic children form deep attachments, often expressed in their own ways.ऑटिज़्म दिमाग के विकास से जुड़ा है और बचपन से मौजूद होता है। टीकों वाली बात पूरी तरह ग़लत साबित हो चुकी है। ऑटिस्टिक बच्चे गहरा लगाव बनाते हैं, बस अक्सर अपने तरीक़े से।
What helpsक्या मदद करता है

Clear, predictable routines. Plain, concrete instructions. Warning before changes. A calm, low sensory corner to retreat to. Building on the child's interests rather than removing them.साफ़ और तय दिनचर्या। सीधे और ठोस निर्देश। बदलाव से पहले बता देना। एक शांत, कम शोर वाला कोना जहाँ बच्चा जा सके। बच्चे की दिलचस्पियों को छीनने के बजाय उन्हीं पर आगे बढ़ना।

Please avoidइनसे बचें

Forcing eye contact. Punishing harmless self soothing movements. Sudden unexplained changes. Treating literal understanding as rudeness.ज़बरदस्ती आँखों में आँखें डलवाना। जो हरकतें नुकसान नहीं करतीं, उन पर सज़ा देना। अचानक, बिना बताए बदलाव। शब्दशः समझ को बदतमीज़ी मानना।

When to seek helpमदद कब लें

If you notice persistent differences in communication and social interaction in a young child, an early developmental assessment helps. Early support makes a real difference.अगर किसी छोटे बच्चे में बातचीत और मेलजोल में लगातार फ़र्क़ दिखे, तो जल्दी विकास संबंधी जाँच मददगार होती है। जल्दी मिला सहारा सचमुच फ़र्क़ लाता है।

Intellectual Disabilityबौद्धिक अक्षमता

Slower learning and reasoning, with difficulty in everyday practical skills.सीखने और समझने में धीमापन, साथ में रोज़मर्रा के कामों में कठिनाई।

What it isयह क्या है

A condition present from childhood involving slower learning and reasoning, together with difficulty in everyday skills such as self care, communication and managing daily tasks. It exists on a range from mild to severe and often occurs alongside other conditions.बचपन से मौजूद एक स्थिति, जिसमें सीखना और समझना धीमा होता है, साथ ही रोज़मर्रा के काम जैसे अपनी देखभाल, बातचीत और काम संभालना मुश्किल होते हैं। यह हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकती है और अक्सर दूसरी स्थितियों के साथ आती है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Reaching milestones later, difficulty keeping pace with same age peers, trouble with abstract ideas, and needing more time and repetition to learn practical skills.विकास के पड़ाव देर से पूरे होना, हमउम्र बच्चों के साथ सीखने में पिछड़ना, मुश्किल या अमूर्त बातों को समझने में दिक़्क़त, और व्यावहारिक चीज़ें सीखने में ज़्यादा समय और दोहराव की ज़रूरत।

What causes itइसके पीछे क्या है

Many causes, including genetic conditions, complications during pregnancy or birth, and early illness or injury. Often no single cause is found. It is not the result of laziness or poor teaching.कई कारण, जैसे आनुवंशिक स्थितियाँ, गर्भावस्था या जन्म के समय की दिक़्क़तें, और शुरुआती बीमारी या चोट। अक्सर कोई एक कारण नहीं मिलता। यह आलस्य या ख़राब पढ़ाई का नतीजा नहीं है।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"The child is just dull and will catch up, or simply is not trying hard enough.""बच्चा बस मंदबुद्धि है, बड़ा होकर ख़ुद ठीक हो जाएगा, या मेहनत नहीं करता।"
What is trueअसल सच्चाईLearning is genuinely slower, not absent. With the right pace, support and expectations, these children learn, grow and contribute.सीखना सचमुच धीमा है, बंद नहीं। सही गति, सहारे और उम्मीदों के साथ ये बच्चे सीखते हैं, बढ़ते हैं और अपना योगदान देते हैं।
What helpsक्या मदद करता है

Breaking skills into small steps. Plenty of repetition and patience. Practical, hands on learning. Celebrating progress. Adjusting expectations to the child rather than the class average.काम को छोटे-छोटे चरणों में बाँटना। ख़ूब दोहराव और धैर्य। व्यावहारिक, करके सीखने वाला तरीक़ा। हर प्रगति को सराहना। उम्मीदें कक्षा के औसत से नहीं, बच्चे के हिसाब से रखना।

Please avoidइनसे बचें

Comparing with siblings or classmates. Talking down to the child. Assuming they cannot understand feelings. Giving up on them.भाई-बहनों या सहपाठियों से तुलना। बच्चे से नीची नज़र से बात करना। यह मान लेना कि वह भावनाएँ नहीं समझता। उस पर से उम्मीद छोड़ देना।

When to seek helpमदद कब लें

If a child is consistently behind in both learning and daily skills, a developmental and educational assessment can guide the right support and schooling.अगर कोई बच्चा सीखने और रोज़मर्रा के कामों, दोनों में लगातार पिछड़ रहा हो, तो विकास और शिक्षा संबंधी जाँच सही सहारे और स्कूली व्यवस्था का रास्ता दिखा सकती है।

Tourette Syndrome and Tic Disordersटॉरेट सिंड्रोम और टिक्स

Sudden, repeated movements or sounds that are hard to control.अचानक, बार-बार होने वाली हरकतें या आवाज़ें, जिन्हें रोकना मुश्किल होता है।

What it isयह क्या है

A neurological condition in which a child has tics: sudden, repeated movements or sounds that are difficult to control, such as blinking, head jerks, throat clearing or repeated noises. Tics often begin in childhood and tend to come and go.एक दिमाग़ से जुड़ी (न्यूरोलॉजिकल) स्थिति, जिसमें बच्चे को टिक्स होते हैं: अचानक, बार-बार होने वाली हरकतें या आवाज़ें जिन्हें रोकना मुश्किल होता है, जैसे पलक झपकाना, सिर झटकना, गला साफ़ करना या कोई आवाज़ निकालना। टिक्स अक्सर बचपन में शुरू होते हैं और आते-जाते रहते हैं।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Repeated blinking, facial movements, shrugging, sniffing, throat clearing or sounds the child cannot easily stop. Tics often increase with stress, excitement or tiredness, and ease when the child is calm or absorbed.बार-बार पलक झपकाना, चेहरे की हरकतें, कंधे उचकाना, नाक सिकोड़ना, गला साफ़ करना या ऐसी आवाज़ें जिन्हें बच्चा आसानी से रोक नहीं पाता। तनाव, उत्साह या थकान से टिक्स बढ़ जाते हैं, और शांत या किसी काम में डूबे होने पर कम हो जाते हैं।

What causes itइसके पीछे क्या है

A neurological condition with a strong genetic component. The child is not doing it on purpose and usually cannot simply stop. It is not a bad habit or attention seeking.एक दिमाग़ी स्थिति, जिसमें आनुवंशिकता की बड़ी भूमिका होती है। बच्चा यह जान-बूझकर नहीं करता और आमतौर पर रोक नहीं सकता। यह कोई बुरी आदत या ध्यान खींचने की कोशिश नहीं है।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"He is doing it deliberately to annoy everyone. He just needs to stop.""यह जान-बूझकर सबको चिढ़ाने के लिए करता है। बस रुकने की ज़रूरत है।"
What is trueअसल सच्चाईTics are largely involuntary. Telling a child to stop often raises the tension and the tics. Many tics fade with age.टिक्स ज़्यादातर अपने-आप होते हैं। बच्चे को रोकने के लिए कहने से अक्सर तनाव और टिक्स दोनों बढ़ जाते हैं। कई टिक्स उम्र के साथ कम हो जाते हैं।
What helpsक्या मदद करता है

Staying calm and not drawing attention to tics. Reducing stress. Allowing the child to release tension. Gently educating classmates so the child is not mocked.शांत रहना और टिक्स की ओर ध्यान न खींचना। तनाव कम करना। बच्चे को तनाव निकालने देना। सहपाठियों को धीरे-से समझाना ताकि बच्चे का मज़ाक न उड़े।

Please avoidइनसे बचें

Mimicking or mocking. Punishing tics. Constantly telling the child to stop. Making them feel watched.नक़ल उतारना या मज़ाक उड़ाना। टिक्स पर सज़ा देना। बार-बार रुकने को कहना। बच्चे को यह महसूस कराना कि उसे घूरा जा रहा है।

When to seek helpमदद कब लें

If tics are frequent, distressing, painful, or leading to teasing and isolation, a paediatrician or child specialist can advise.अगर टिक्स बार-बार हों, तकलीफ़देह या दर्दभरे हों, या जिनसे चिढ़ाना और अकेलापन हो, तो बाल रोग विशेषज्ञ या बच्चों के विशेषज्ञ से सलाह लें।

Anxiety and relatedघबराहट और चिंता से जुड़ी

The body's alarm system firing when there is no real danger, or far too strongly.शरीर का अलार्म सिस्टम बिना किसी असली ख़तरे के, या ज़रूरत से कहीं ज़्यादा बज उठना।

Generalized Anxiety Disorder (GAD)ज़रूरत से ज़्यादा घबराहट और चिंता (GAD)

Constant, hard to control worry about many everyday things at once.रोज़मर्रा की कई बातों को लेकर लगातार चलने वाली, क़ाबू में न आने वाली चिंता।

What it isयह क्या है

Ongoing worry, hard for the child to control, about many everyday things at once: school, health, family, friendships and the future. Some worry is normal. In GAD it is frequent, out of proportion and tiring.बच्चे के मन में कई रोज़मर्रा की बातों को लेकर लगातार चलने वाली चिंता, जिसे वह आसानी से रोक नहीं पाता: पढ़ाई, सेहत, परिवार, दोस्ती और भविष्य। थोड़ी चिंता सामान्य है। GAD में यह बार-बार होती है, हालात से कहीं ज़्यादा होती है, और थका देती है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Constant "what if" questions and reassurance seeking, restlessness, difficulty concentrating, irritability, headaches and stomach aches, trouble sleeping, and perfectionism with a heavy fear of mistakes. In younger children it often shows up in the body before it shows up in words.बार-बार "अगर ऐसा हो गया तो?" वाले सवाल और दोबारा-दोबारा भरोसा माँगना, बेचैनी, ध्यान न लगना, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और पेटदर्द, नींद न आना, और ग़लती के डर के साथ हर चीज़ को परफ़ेक्ट करने की कोशिश। छोटे बच्चों में यह अक्सर शब्दों से पहले शरीर में दिखती है।

What causes itइसके पीछे क्या है

A mix of temperament, family history, and a high pressure or unpredictable environment. It is not weakness and it is not attention seeking.स्वभाव, परिवार में पहले से मौजूद इतिहास, और ज़्यादा दबाव या अनिश्चितता वाले माहौल का मेल। यह कमज़ोरी नहीं है और न ही ध्यान खींचने की कोशिश।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"She worries far too much and is just being dramatic. She will grow out of it if we ignore it.""यह बहुत ज़्यादा चिंता करती है, बस नाटक है। ध्यान न दें तो अपने-आप ठीक हो जाएगी।"
What is trueअसल सच्चाईThe worry is real and exhausting for the child. Ignoring it usually drives it underground rather than away.बच्चे के लिए वह चिंता असली और थका देने वाली होती है। नज़रअंदाज़ करने से वह आमतौर पर ख़त्म नहीं होती, बस छिप जाती है।
What helpsक्या मदद करता है

Calm, steady reassurance without feeding endless questioning. Naming the worry. Gentle problem solving. Slowing the breath together. Predictable routines. Easing pressure the child does not need to carry.शांत और स्थिर भरोसा, लेकिन बार-बार के सवालों को हवा दिए बिना। चिंता को नाम देना। मिलकर हल ढूँढना। साथ में गहरी, धीमी साँस लेना। तय दिनचर्या। वह दबाव कम करना जिसे उठाने की बच्चे को ज़रूरत नहीं।

Please avoidइनसे बचें

Dismissing fears. Over reassuring to the point of feeding the loop. Piling on pressure. Calling them weak.डर को हल्के में लेना। इतना भरोसा देना कि चिंता का चक्र और बढ़े। दबाव बढ़ाना। उसे कमज़ोर कहना।

When to seek helpमदद कब लें

When worry is near constant, hard for the child to control, and it interferes with sleep, school or friendships, involve the counsellor.जब चिंता लगभग हर समय बनी रहे, बच्चे के क़ाबू में न आए, और नींद, पढ़ाई या दोस्ती में रुकावट डाले, तो काउंसलर को शामिल करें।

Specific Phobiasकिसी ख़ास चीज़ का तीव्र डर (फ़ोबिया)

An intense, out of proportion fear of a particular thing or situation.किसी ख़ास चीज़ या हालात का, हद से ज़्यादा और बेक़ाबू डर।

What it isयह क्या है

An intense fear of a particular object or situation, such as dogs, heights, the dark, injections or exams, strong enough that the child goes to lengths to avoid it. The fear is real to the child even when it looks unreasonable to adults.किसी ख़ास चीज़ या हालात का तीव्र, हद से ज़्यादा डर, जैसे कुत्ते, ऊँचाई, अँधेरा, इंजेक्शन या परीक्षा, इतना कि बच्चा उससे बचने के लिए हर कोशिश करता है। बड़ों को भले ही यह बेवजह लगे, बच्चे के लिए वह डर असली होता है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Sudden panic, crying or freezing near the feared thing, refusing to enter certain places, complaints of feeling sick to avoid a situation, and elaborate efforts to stay away from the trigger. Fear of needles can lead to avoiding the doctor or vaccines.डर वाली चीज़ के पास अचानक घबराहट, रोना या जम जाना, कुछ जगहों पर जाने से इनकार, किसी हालात से बचने के लिए बीमार होने की शिकायत, और उससे दूर रहने की बड़ी कोशिशें। इंजेक्शन के डर से बच्चा डॉक्टर या टीके से भी बच सकता है।

What causes itइसके पीछे क्या है

Sometimes a frightening experience, sometimes a learned fear, often no single clear reason. It is wired into the body's alarm response, not chosen.कभी कोई डरावना अनुभव, कभी सीखा हुआ डर, अक्सर कोई एक साफ़ वजह नहीं। यह शरीर के अलार्म सिस्टम में बसा होता है, चुना हुआ नहीं।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"Stop being silly, there is nothing to be scared of. Just force them to face it.""बेवकूफ़ी मत करो, इसमें डरने की क्या बात है। बस ज़बरदस्ती सामना करवा दो।"
What is trueअसल सच्चाईThe fear response is automatic. Forcing a terrified child abruptly can deepen the phobia. Small, supported steps work better.डर की यह प्रतिक्रिया अपने-आप होती है। डरे हुए बच्चे को अचानक सामना करवाना डर को और गहरा कर सकता है। छोटे, सहारे वाले क़दम ज़्यादा काम आते हैं।
What helpsक्या मदद करता है

Calm reassurance. Facing the fear gradually in small, manageable steps. Praising brave attempts. Modelling calm behaviour yourself.शांत भरोसा। डर का सामना धीरे-धीरे, छोटे और संभालने लायक़ क़दमों में करना। हर हिम्मत भरी कोशिश की तारीफ़। ख़ुद शांत व्यवहार करके दिखाना।

Please avoidइनसे बचें

Mocking. Forcing sudden exposure. Punishing the fear. Letting total avoidance become permanent.मज़ाक उड़ाना। अचानक ज़बरदस्ती सामना करवाना। डर पर सज़ा देना। पूरी तरह बचते रहने को स्थायी बन जाने देना।

When to seek helpमदद कब लें

When the fear seriously limits the child's daily life, school attendance or health care, a counsellor can guide gradual treatment, which works well.जब डर बच्चे की रोज़मर्रा की ज़िंदगी, स्कूल जाने या इलाज में गंभीर रुकावट डाले, तो काउंसलर धीरे-धीरे इलाज की राह दिखा सकता है, जो अच्छा काम करता है।

Obsessive Compulsive Disorder (OCD)ओसीडी (बेचैन करने वाले ख़याल और दोहराई जाने वाली हरकतें)

Unwanted distressing thoughts, and rituals the child feels forced to repeat.अनचाहे, बेचैन करने वाले ख़याल, और वे हरकतें जिन्हें बच्चा बार-बार दोहराने को मजबूर महसूस करता है।

What it isयह क्या है

A condition with two parts. Obsessions are unwanted, distressing thoughts, images or urges that keep returning. Compulsions are repeated actions or mental rituals the child feels forced to do to ease the distress, such as repeated washing, checking, counting or arranging.दो हिस्सों वाली एक स्थिति। पहला, अनचाहे और बेचैन करने वाले ख़याल, छवियाँ या आवेग जो बार-बार लौटते हैं। दूसरा, वे हरकतें या मन ही मन के क्रम जिन्हें बच्चा बेचैनी कम करने के लिए दोहराने को मजबूर महसूस करता है, जैसे बार-बार हाथ धोना, जाँचना, गिनना या चीज़ें सजाना।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Excessive hand washing, repeated checking, needing things "just right", repeating actions a set number of times, asking the same question again and again, and clear distress when a ritual is interrupted. The child often knows it does not make sense but cannot stop.हद से ज़्यादा हाथ धोना, बार-बार जाँचना, चीज़ों का "बिल्कुल ठीक" होना ज़रूरी लगना, किसी काम को तय बार दोहराना, एक ही सवाल बार-बार पूछना, और क्रम टूटने पर साफ़ बेचैनी। बच्चा अक्सर जानता है कि यह बेमतलब है, फिर भी रुक नहीं पाता।

What causes itइसके पीछे क्या है

A mix of brain based and genetic factors. It is not caused by upbringing, and it is not the child being fussy or stubborn.दिमाग़ और आनुवंशिकता से जुड़े कारणों का मेल। यह परवरिश से नहीं होता, और न ही बच्चे का नख़रा या ज़िद है।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"Everyone is a little OCD. He just likes things neat and tidy.""हर किसी को थोड़ा-बहुत ओसीडी होता है। उसे बस साफ़-सफ़ाई पसंद है।"
What is trueअसल सच्चाईOCD is not a tidy personality trait. It is a distressing condition where the rituals bring no real pleasure, only brief relief from fear.ओसीडी कोई सफ़ाई पसंद करने वाली आदत नहीं है। यह एक बेचैन करने वाली स्थिति है, जहाँ इन हरकतों से कोई असली ख़ुशी नहीं मिलती, बस डर से थोड़ी देर की राहत।
What helpsक्या मदद करता है

Staying calm and not mocking the rituals. Gently not taking part in or reinforcing them. Reducing pressure. Getting professional help early, since specific therapy works well.शांत रहना और इन क्रमों का मज़ाक न उड़ाना। धीरे-से इनमें शामिल न होना और इन्हें बढ़ावा न देना। दबाव कम करना। जल्दी विशेषज्ञ की मदद लेना, क्योंकि इसकी ख़ास थेरेपी अच्छा काम करती है।

Please avoidइनसे बचें

Forcing the child to stop abruptly. Taking part in the rituals to keep peace. Shaming them. Calling it drama.बच्चे को अचानक रोकने पर मजबूर करना। शांति बनाए रखने के लिए ख़ुद इन क्रमों में शामिल होना। उसे शर्मिंदा करना। इसे नाटक कहना।

When to seek helpमदद कब लें

When obsessions and compulsions take up significant time, cause distress, or disrupt school and home, involve a mental health professional. OCD is very treatable.जब ख़याल और हरकतें काफ़ी समय ले लें, तकलीफ़ दें, या स्कूल और घर में रुकावट डालें, तो किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ को शामिल करें। ओसीडी का इलाज बहुत अच्छे से मुमकिन है।

Post Traumatic Stress Disorder (PTSD)PTSD (किसी सदमे के बाद की प्रतिक्रिया)

The mind reliving danger after a frightening or overwhelming experience.किसी डरावने या बहुत भारी अनुभव के बाद मन का उस ख़तरे को बार-बार जीना।

What it isयह क्या है

A set of reactions that can follow a frightening or overwhelming experience such as an accident, disaster, violence, abuse or loss. The mind keeps reliving the danger even when the child is now safe.किसी डरावने या बहुत भारी अनुभव के बाद होने वाली प्रतिक्रियाओं का एक समूह, जैसे कोई दुर्घटना, आपदा, हिंसा, शोषण या किसी को खोना। बच्चा अब सुरक्षित होने पर भी मन में उस ख़तरे को बार-बार जीता रहता है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Flashbacks or nightmares, becoming very jumpy or watchful, avoiding reminders, sudden anger or fear, trouble concentrating and sleeping, and at times going numb or distant. In children it can also appear as repetitive play about the event or a return to younger behaviours.डरावने सपने या वही दृश्य बार-बार याद आना, बहुत चौंकना या सतर्क रहना, उस घटना की याद दिलाने वाली चीज़ों से बचना, अचानक ग़ुस्सा या डर, ध्यान और नींद में दिक़्क़त, और कभी-कभी सुन्न या दूर-दूर हो जाना। बच्चों में यह उस घटना से जुड़े खेल को बार-बार दोहराने या छोटी उम्र वाले व्यवहार में लौटने जैसा भी दिख सकता है।

What causes itइसके पीछे क्या है

Exposure to a traumatic event, directly or by witnessing it. How a child responds depends on the event, their support, and earlier experiences. It is a normal response to an abnormal situation, not weakness.किसी सदमे वाली घटना का सामना, ख़ुद के साथ या उसे देखकर। बच्चा कैसे प्रतिक्रिया करता है, यह घटना, उसके सहारे और पहले के अनुभवों पर निर्भर करता है। यह एक असामान्य हालात के प्रति सामान्य प्रतिक्रिया है, कमज़ोरी नहीं।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"It happened long ago, the child should be over it by now. Talking about it only makes it worse.""बात तो काफ़ी पहले की है, अब तक तो बच्चे को भूल जाना चाहिए। इस पर बात करने से सब और बिगड़ेगा।"
What is trueअसल सच्चाईTrauma can stay active in the body for a long time. With safe, skilled support, talking helps. Pushing a child to forget does not.सदमा शरीर में लंबे समय तक सक्रिय रह सकता है। सुरक्षित और कुशल सहारे के साथ बात करना मदद करता है। बच्चे को भूल जाने के लिए धकेलना मदद नहीं करता।
What helpsक्या मदद करता है

Restoring a sense of safety and routine. Patient, predictable adults. Not forcing the child to recount the event. Letting them share at their own pace. Professional trauma support.सुरक्षा और दिनचर्या का एहसास लौटाना। धैर्यवान और भरोसेमंद बड़े। बच्चे को घटना सुनाने के लिए मजबूर न करना। उसे अपनी गति से बताने देना। विशेषज्ञ की ट्रॉमा संबंधी मदद।

Please avoidइनसे बचें

Pressuring the child to describe what happened. Dismissing their fear. Exposing them to reminders carelessly. Treating changed behaviour as misbehaviour.बच्चे पर घटना बताने का दबाव डालना। उसके डर को हल्के में लेना। लापरवाही से उसे यादों के सामने लाना। बदले हुए व्यवहार को बदतमीज़ी समझना।

When to seek helpमदद कब लें

When symptoms last beyond a few weeks, or are severe, involve a mental health professional promptly.जब लक्षण कुछ हफ़्तों से ज़्यादा बने रहें, या गंभीर हों, तो बिना देर किए किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ को शामिल करें।

If abuse is involved:अगर शोषण की आशंका हो: there are safeguarding steps under POCSO. Loop in the school counsellor and designated authority immediately, alongside mental health support.POCSO के तहत सुरक्षा के क़दम तय हैं। मानसिक स्वास्थ्य मदद के साथ-साथ स्कूल काउंसलर और तय अधिकारी को तुरंत शामिल करें।
Moodमनोदशा (मूड)

Lasting changes in mood that go well beyond ordinary ups and downs.मूड में लंबे समय तक बने रहने वाले बदलाव, जो आम उतार-चढ़ाव से कहीं आगे होते हैं।

Major Depressive Disorder (Depression)गहरा अवसाद / डिप्रेशन

A lasting low that changes how a child eats, sleeps, studies and relates.लंबे समय तक बनी रहने वाली उदासी, जो बच्चे के खाने, सोने, पढ़ने और रिश्तों को बदल देती है।

What it isयह क्या है

A lasting low mood and loss of interest and energy that continues for weeks and affects sleep, appetite, studies and relationships. Children and teenagers genuinely can and do experience depression.सामान्य उदासी से कहीं ज़्यादा। एक लगातार बनी रहने वाली उदासी, रुचि और ऊर्जा की कमी, जो हफ़्तों तक चलती है और नींद, भूख, पढ़ाई और रिश्तों पर असर डालती है। बच्चे और किशोर सचमुच डिप्रेशन से गुज़र सकते हैं और गुज़रते हैं।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

In young people it often looks like irritability and anger rather than visible sadness. Withdrawal from friends and activities once enjoyed, falling marks, tiredness, changes in sleep and appetite, frequent physical complaints, and expressions of hopelessness or worthlessness. In serious cases, talk of death or of not wanting to be alive.बच्चों और किशोरों में यह अक्सर साफ़ उदासी के बजाय चिड़चिड़ेपन और ग़ुस्से जैसा दिखता है। पहले जो अच्छा लगता था उससे दूरी, गिरते नंबर, थकान, नींद और भूख में बदलाव, बार-बार शारीरिक तकलीफ़ें, और ख़ुद को बेकार या नाउम्मीद बताना। गंभीर मामलों में मरने या जीने की इच्छा न होने की बात।

What causes itइसके पीछे क्या है

A combination of biology, family history, and difficult life events such as loss, bullying or abuse, along with ongoing pressure. It is not a weak character, and it is not something a child can simply snap out of.जीवविज्ञान, परिवार के इतिहास, और मुश्किल अनुभवों जैसे किसी को खोना, बुलइंग या शोषण का मेल, साथ में लगातार दबाव। यह कमज़ोर चरित्र नहीं है, और न ही ऐसा कुछ जिसे बच्चा बस "झटककर" ठीक कर ले।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"Children have no real problems, so they cannot be depressed. It is just a phase, and talking about it makes it worse.""बच्चों की कोई असली समस्या नहीं होती, तो उन्हें डिप्रेशन कैसे होगा? यह बस एक दौर है, और इस पर बात करने से बात और बिगड़ेगी।"
What is trueअसल सच्चाईYoung people carry real distress. Naming it does not deepen it. Asking a child directly about thoughts of self harm does not plant the idea. It opens a door to help.बच्चे असली तकलीफ़ उठाते हैं। उसे नाम देने से वह गहरी नहीं होती। बच्चे से सीधे यह पूछना कि क्या उसके मन में ख़ुद को नुकसान पहुँचाने के ख़याल आते हैं, यह ख़याल पैदा नहीं करता। यह मदद का रास्ता खोलता है।
What helpsक्या मदद करता है

Taking it seriously. Listening without rushing to fix or lecture. Keeping routines gentle and staying connected. Involving a professional early rather than waiting to see if it passes.इसे गंभीरता से लेना। जल्दी हल या भाषण दिए बिना सुनना। दिनचर्या को नरमी से बनाए रखना और जुड़े रहना। इंतज़ार करने के बजाय जल्दी किसी विशेषज्ञ को शामिल करना।

Please avoidइनसे बचें

Minimising it. Comparing the child with others. Shaming them for being weak. Promising to keep it secret when safety could be at risk.इसे छोटा करके आँकना। बच्चे की तुलना दूसरों से करना। कमज़ोर होने पर शर्मिंदा करना। ऐसा वादा करना कि बात गुप्त रखेंगे, जबकि सुरक्षा ख़तरे में हो।

When to seek helpमदद कब लें

When low mood, withdrawal or irritability lasts more than two weeks and affects daily life, seek help promptly.जब उदासी, दूरी या चिड़चिड़ापन दो हफ़्तों से ज़्यादा बना रहे और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डाले, तो बिना देर किए मदद लें।

Treat as urgent:इसे तुरंत गंभीरता से लें: any mention of wanting to die, or of hurting themselves, needs attention from a counsellor or mental health professional that same day. See the helpline below.मरने या ख़ुद को नुकसान पहुँचाने की कोई भी बात उसी दिन काउंसलर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के ध्यान में लाई जानी चाहिए। नीचे दिया हेल्पलाइन नंबर देखें।

Persistent Depressive Disorder (Dysthymia)लगातार बनी रहने वाली उदासी (डिस्थीमिया)

A long lasting, low grade depression that stretches on for a year or more.एक हल्की लेकिन लंबे समय तक, साल या उससे ज़्यादा बनी रहने वाली उदासी।

What it isयह क्या है

A long lasting, low grade depression that continues for a year or more. The lows are less intense than major depression but they stretch on, so the child can seem like a permanently gloomy, low energy or irritable person rather than someone going through an episode.एक हल्की लेकिन लंबे समय तक चलने वाली उदासी, जो साल भर या उससे ज़्यादा बनी रहती है। इसका स्तर गहरे डिप्रेशन से कम होता है, पर यह खिंचती चली जाती है, इसलिए बच्चा किसी दौर से गुज़रते इंसान के बजाय हमेशा से उदास, कम ऊर्जा वाला या चिड़चिड़ा इंसान लगने लगता है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

A child who is often flat, down, irritable or pessimistic for as long as anyone can remember, with low energy, low self esteem, poor concentration, and difficulty feeling pleasure. Because it is constant, adults often mistake it for the child's personality.एक ऐसा बच्चा जो जब से याद है तब से अक्सर उदास, सपाट, चिड़चिड़ा या निराशावादी रहता है, कम ऊर्जा, ख़ुद पर कम भरोसा, ध्यान न लगना, और किसी चीज़ में मज़ा न आना। चूँकि यह लगातार रहती है, बड़े इसे अक्सर बच्चे का स्वभाव मान लेते हैं।

What causes itइसके पीछे क्या है

A mix of biology, family history and ongoing stress. It is not a fixed personality, and it is not the child choosing to be negative.जीवविज्ञान, परिवार के इतिहास और लगातार तनाव का मेल। यह कोई पक्का स्वभाव नहीं है, और न ही बच्चे का जान-बूझकर नकारात्मक रहना।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"That is just how she is, a moody or negative child.""यह तो बस ऐसी ही है, उदास और नकारात्मक रहने वाली बच्ची।"
What is trueअसल सच्चाईA persistently low mood for months or years is not a personality. It is often a treatable condition that has simply gone unnoticed.महीनों या सालों तक बनी रहने वाली उदासी कोई स्वभाव नहीं है। यह अक्सर एक ठीक हो सकने वाली स्थिति होती है, जिस पर बस किसी का ध्यान नहीं गया।
What helpsक्या मदद करता है

Taking the long standing low mood seriously. Warmth and patience. Building small sources of success and connection. Professional support, which can lift a mood the child may have assumed was permanent.लंबे समय से चली आ रही उदासी को गंभीरता से लेना। गर्मजोशी और धैर्य। छोटी-छोटी कामयाबी और जुड़ाव के मौक़े बनाना। विशेषज्ञ की मदद, जो उस उदासी को हल्का कर सकती है जिसे बच्चा शायद हमेशा के लिए मान बैठा था।

Please avoidइनसे बचें

Writing it off as personality. Telling them to cheer up. Comparing with cheerful peers.इसे स्वभाव कहकर टालना। "ख़ुश हो जाओ" कहना। ख़ुशमिज़ाज बच्चों से तुलना करना।

When to seek helpमदद कब लें

When low mood, irritability or low energy has been present most days for many months, a mental health assessment is worthwhile.जब उदासी, चिड़चिड़ापन या कम ऊर्जा कई महीनों से ज़्यादातर दिन बनी रहे, तो मानसिक स्वास्थ्य की जाँच कराना ठीक रहता है।

Disruptive Mood Dysregulation Disorder (DMDD)मूड पर क़ाबू न रहने की स्थिति (DMDD)

Severe, ongoing irritability with frequent, intense temper outbursts.लगातार रहने वाली तीव्र चिड़चिड़ाहट, साथ में बार-बार और बहुत तेज़ ग़ुस्से के दौरे।

What it isयह क्या है

Severe, ongoing irritability with frequent, intense temper outbursts that are well beyond what is expected for the child's age. Between outbursts the mood stays angry or irritable most of the day, nearly every day. It is a condition in children, not a label for ordinary tantrums.लगातार बनी रहने वाली तीव्र चिड़चिड़ाहट और बार-बार, बहुत तेज़ ग़ुस्से के दौरे, जो बच्चे की उम्र के हिसाब से कहीं ज़्यादा होते हैं। दौरों के बीच भी मूड दिन भर, लगभग रोज़, ग़ुस्सैल या चिड़चिड़ा बना रहता है। यह बच्चों में होने वाली एक स्थिति है, आम नख़रों का नाम नहीं।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Frequent explosive outbursts, verbal or physical, that seem out of proportion to the trigger, set against a background mood that stays angry or irritable across home and school both. The child often seems unable to calm down.बार-बार फूट पड़ने वाले दौरे, ज़बानी या शारीरिक, जो वजह के हिसाब से कहीं ज़्यादा लगते हैं, और बीच में भी घर और स्कूल दोनों जगह ग़ुस्सैल या चिड़चिड़ा रहने वाला मूड। बच्चा अक्सर ख़ुद को शांत नहीं कर पाता।

What causes itइसके पीछे क्या है

Not fully understood, but linked to differences in how the child's brain regulates mood and frustration. It is not simply bad behaviour or poor discipline.पूरी तरह समझा नहीं गया, पर यह इस बात से जुड़ा है कि बच्चे का दिमाग़ मूड और झुँझलाहट को कैसे संभालता है। यह सिर्फ़ बुरा व्यवहार या अनुशासन की कमी नहीं है।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"He is just spoilt and throws tantrums. Firmer punishment will sort him out.""यह बस बिगड़ैल है और नख़रे करता है। ज़रा सख़्ती से ठीक हो जाएगा।"
What is trueअसल सच्चाईThe outbursts come from genuine difficulty regulating intense emotion. Harsh punishment alone usually escalates rather than helps.ये दौरे तीव्र भावनाओं को संभालने की असली कठिनाई से आते हैं। अकेले कड़ी सज़ा आमतौर पर मदद नहीं करती, बल्कि और भड़का देती है।
What helpsक्या मदद करता है

Staying calm during outbursts. Predictable routines and consistent responses. Naming and coaching emotional regulation. Reducing triggers where possible. Professional support.दौरे के समय शांत रहना। तय दिनचर्या और एक जैसी प्रतिक्रिया। भावनाओं को संभालना नाम देकर सिखाना। जहाँ हो सके, भड़काने वाली चीज़ें कम करना। विशेषज्ञ की मदद।

Please avoidइनसे बचें

Meeting outbursts with rage. Shaming. Unpredictable or harsh punishment. Public humiliation.दौरे का जवाब ग़ुस्से से देना। शर्मिंदा करना। अंदाज़े से या कड़ी सज़ा देना। सबके सामने बेइज़्ज़त करना।

When to seek helpमदद कब लें

When severe irritability and frequent outbursts persist across settings for many months and disrupt life, involve a mental health professional for assessment.जब तीव्र चिड़चिड़ाहट और बार-बार के दौरे कई महीनों तक घर-स्कूल दोनों जगह बने रहें और ज़िंदगी में रुकावट डालें, तो जाँच के लिए किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ को शामिल करें।

Bipolar Disorderबाइपोलर डिसऑर्डर

Swings between very high, energised states and low, depressed ones.बहुत ऊँचे, जोश भरे दौर और बहुत नीचे, उदास दौर के बीच झूलना।

What it isयह क्या है

A mood condition involving swings between very high, energised or irritable periods (mania or hypomania) and low, depressed periods. It is more often recognised in the teen years than in young children, and the highs and lows go far beyond ordinary mood changes.एक मूड से जुड़ी स्थिति, जिसमें बहुत ऊँचे, जोश भरे या चिड़चिड़े दौर (मेनिया या हाइपोमेनिया) और नीचे, उदास दौर के बीच झूलना होता है। यह छोटे बच्चों के मुक़ाबले किशोरावस्था में ज़्यादा पहचानी जाती है, और इसके उतार-चढ़ाव आम मूड बदलावों से कहीं ज़्यादा होते हैं।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

During high phases, unusually high energy, little need for sleep, fast speech, grand or risky ideas, irritability and impulsive behaviour. During low phases, the signs of depression. The shift between these states is the key feature.ऊँचे दौर में असामान्य रूप से ज़्यादा ऊर्जा, कम नींद की ज़रूरत, तेज़ बोलना, बड़े या जोखिम भरे ख़याल, चिड़चिड़ापन और बिना सोचे किया व्यवहार। नीचे दौर में डिप्रेशन के लक्षण। इन दोनों हालातों के बीच का बदलाव ही इसकी मुख्य पहचान है।

What causes itइसके पीछे क्या है

Strongly biological and genetic, often running in families. It is not caused by parenting or by the teenager being difficult.बहुत हद तक जैविक और आनुवंशिक, अक्सर परिवारों में चलता है। यह परवरिश से या किशोर के मुश्किल होने से नहीं होता।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"He is just moody like all teenagers. It is only a phase.""यह तो बस मूडी है, सारे किशोर ऐसे ही होते हैं। बस एक दौर है।"
What is trueअसल सच्चाईBipolar swings are more extreme and last longer than typical teenage mood changes, and they need proper assessment. It is a medical condition, not a character trait.बाइपोलर के उतार-चढ़ाव आम किशोर मूड बदलावों से ज़्यादा तीव्र और लंबे होते हैं, और इनकी सही जाँच ज़रूरी है। यह एक चिकित्सकीय स्थिति है, स्वभाव की बात नहीं।
What helpsक्या मदद करता है

Getting a proper assessment. Steady routines, especially around sleep. A calm, consistent environment. Ongoing professional care, since this condition usually needs medical treatment.सही जाँच कराना। तय दिनचर्या, ख़ासकर नींद को लेकर। शांत और एक जैसा माहौल। लगातार विशेषज्ञ की देखभाल, क्योंकि इस स्थिति में आमतौर पर चिकित्सकीय इलाज की ज़रूरत होती है।

Please avoidइनसे बचें

Dismissing extreme highs and lows as teenage drama. Blaming the teen. Stopping treatment once they seem better.बहुत ऊँचे और नीचे दौर को किशोर नाटक कहकर टालना। किशोर को दोष देना। ठीक लगने पर इलाज बंद कर देना।

When to seek helpमदद कब लें

When you notice marked, lasting swings between very high and very low states, seek a mental health assessment.जब आप बहुत ऊँचे और बहुत नीचे हालात के बीच साफ़, लंबे झूलाव देखें, तो मानसिक स्वास्थ्य की जाँच कराएँ।

Treat as urgent:इसे तुरंत गंभीरता से लें: any talk of self harm during low phases needs same day attention. See the helpline below.नीचे दौर में ख़ुद को नुकसान पहुँचाने की कोई भी बात उसी दिन ध्यान माँगती है। नीचे दिया हेल्पलाइन नंबर देखें।
Behaviouralव्यवहार से जुड़ी

Patterns of behaviour that often signal an underlying difficulty, not just defiance.व्यवहार के वे पैटर्न जो अक्सर किसी अंदरूनी कठिनाई का संकेत होते हैं, सिर्फ़ ज़िद नहीं।

Oppositional Defiant Disorder (ODD)बार-बार की बग़ावत और ज़िद की स्थिति (ODD)

A lasting pattern of anger, arguing and defiance toward authority.बड़ों और अधिकार वालों के प्रति लगातार ग़ुस्सा, बहस और ज़िद का पैटर्न।

What it isयह क्या है

A pattern, lasting many months, of frequent anger, arguing, defiance and refusal toward adults and authority figures such as parents and teachers, well beyond the usual testing of limits. The child often seems locked in conflict.कई महीनों तक चलने वाला एक पैटर्न, जिसमें बच्चा बड़ों और अधिकार वालों जैसे माता-पिता और शिक्षकों के प्रति बार-बार ग़ुस्सा, बहस, ज़िद और इनकार दिखाता है, जो आम सीमा-परखने से कहीं ज़्यादा होता है। बच्चा अक्सर टकराव में फँसा लगता है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Frequent loss of temper, arguing with adults, actively refusing rules and requests, deliberately annoying others, blaming others for mistakes, and being easily annoyed and resentful, mostly aimed at familiar authority figures.बार-बार आपा खोना, बड़ों से बहस, नियमों और कहे का खुलकर इनकार, जान-बूझकर दूसरों को चिढ़ाना, अपनी ग़लतियों का दोष दूसरों पर डालना, और जल्दी झुँझला जाना और मन में कड़वाहट रखना, ज़्यादातर जाने-पहचाने बड़ों की ओर।

What causes itइसके पीछे क्या है

A mix of temperament, family stress, harsh or inconsistent discipline, and sometimes other underlying conditions such as ADHD or anxiety. It is not simply a bad child.स्वभाव, घर का तनाव, कड़ी या बदलती रहने वाली अनुशासन की शैली, और कभी-कभी ADHD या घबराहट जैसी किसी और स्थिति का मेल। यह सिर्फ़ "बुरा बच्चा" होना नहीं है।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"He is just a badly brought up, disrespectful child who needs stricter punishment.""यह तो बस बदतमीज़, ग़लत परवरिश वाला बच्चा है, जिसे और सख़्त सज़ा चाहिए।"
What is trueअसल सच्चाईDefiance on this scale is often a sign of an underlying difficulty. Pure punishment tends to deepen the standoff. Connection and consistency work better.इस हद की बग़ावत अक्सर किसी अंदरूनी कठिनाई का संकेत होती है। सिर्फ़ सज़ा टकराव को और गहरा करती है। जुड़ाव और एकरूपता ज़्यादा काम आते हैं।
What helpsक्या मदद करता है

Calm, consistent and predictable responses. Picking battles. Praising cooperation. Clear and fair consequences. Repairing the relationship. Checking for underlying conditions.शांत, एक जैसी और तय प्रतिक्रिया। हर बात पर न उलझना। सहयोग की तारीफ़। साफ़ और न्यायसंगत नतीजे। रिश्ते को सुधारना। किसी अंदरूनी स्थिति की जाँच।

Please avoidइनसे बचें

Power struggles. Harsh or shifting punishment. Public shaming. Labelling the child as bad.ताक़त की रस्साकशी। कड़ी या बदलती रहने वाली सज़ा। सबके सामने शर्मिंदा करना। बच्चे को "बुरा" का लेबल देना।

When to seek helpमदद कब लें

When defiance and anger are frequent, last over six months, and damage relationships and learning, a counsellor can help, especially to look for what sits underneath.जब ग़ुस्सा और बग़ावत बार-बार हों, छह महीने से ज़्यादा चलें, और रिश्तों व पढ़ाई को नुकसान पहुँचाएँ, तो काउंसलर मदद कर सकता है, ख़ासकर यह देखने में कि इसके पीछे क्या है।

Conduct Disorderकंडक्ट डिसऑर्डर (दूसरों को नुकसान पहुँचाने वाला गंभीर व्यवहार)

A more serious pattern of aggression and rule breaking that harms others.आक्रामकता और नियम तोड़ने का एक ज़्यादा गंभीर पैटर्न, जो दूसरों को नुकसान पहुँचाता है।

What it isयह क्या है

A more serious pattern in which a child or teen repeatedly violates the basic rights of others or major rules, including aggression, cruelty, destruction of property, lying, stealing or serious rule breaking. It goes beyond oppositional behaviour.एक ज़्यादा गंभीर पैटर्न, जिसमें बच्चा या किशोर बार-बार दूसरों के बुनियादी हक़ या बड़े नियम तोड़ता है, जैसे आक्रामकता, क्रूरता, चीज़ें तोड़ना-फोड़ना, झूठ, चोरी या गंभीर रूप से नियम तोड़ना। यह ज़िद वाले व्यवहार से कहीं आगे है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Aggression toward people or animals, bullying, fighting, deliberate destruction, theft, lying, running away or staying out, and a seeming lack of concern for the harm caused. The pattern is persistent, not a one off.लोगों या जानवरों के प्रति आक्रामकता, धौंस जमाना, मारपीट, जान-बूझकर तोड़फोड़, चोरी, झूठ, घर से भागना या बाहर रुकना, और किए नुकसान की कोई परवाह न दिखना। यह पैटर्न लगातार होता है, एक-दो बार की बात नहीं।

What causes itइसके पीछे क्या है

A combination of temperament, harsh or neglectful environments, exposure to violence or abuse, peer influence, and sometimes other conditions. It frequently signals a child in serious trouble who needs help, not only discipline.स्वभाव, कठोर या उपेक्षा भरे माहौल, हिंसा या शोषण का सामना, साथियों का असर, और कभी-कभी किसी और स्थिति का मेल। यह अक्सर एक गहरी मुश्किल में फँसे बच्चे का संकेत होता है, जिसे सिर्फ़ अनुशासन नहीं, मदद चाहिए।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"He is just a bad, criminal type, beyond help.""यह तो बस एक बुरा, अपराधी क़िस्म का बच्चा है, जिसका कुछ नहीं हो सकता।"
What is trueअसल सच्चाईThis pattern usually points to deep unmet needs and real risk, and it responds best to early, structured support, not to writing the child off.यह पैटर्न आमतौर पर गहरी अधूरी ज़रूरतों और असली ख़तरे की ओर इशारा करता है, और बच्चे को छोड़ देने के बजाय जल्दी, व्यवस्थित मदद से सबसे अच्छा सुधरता है।
What helpsक्या मदद करता है

Early intervention. Firm but fair structure. Consistent consequences. Family involvement. Addressing any abuse or trauma. Specialist support. The safety of the child and others comes first.जल्दी मदद। दृढ़ पर न्यायसंगत ढाँचा। एक जैसे नतीजे। परिवार की भागीदारी। किसी शोषण या सदमे को संबोधित करना। विशेषज्ञ की मदद। बच्चे और दूसरों की सुरक्षा सबसे पहले।

Please avoidइनसे बचें

Meeting violence with violence. Giving up on the child. Shaming. Ignoring possible abuse behind the behaviour.हिंसा का जवाब हिंसा से देना। बच्चे को छोड़ देना। शर्मिंदा करना। व्यवहार के पीछे छिपे संभावित शोषण को अनदेखा करना।

When to seek helpमदद कब लें

This needs professional involvement early. Loop in the school counsellor and mental health services, and follow safeguarding steps if abuse is suspected.इसमें जल्दी विशेषज्ञ की भागीदारी ज़रूरी है। स्कूल काउंसलर और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल करें, और अगर शोषण की आशंका हो तो सुरक्षा के क़दम उठाएँ।

Eatingखानपान से जुड़ी

Serious conditions with real medical risk. Notice the signs, never police the food in anger.असली चिकित्सकीय ख़तरे वाली गंभीर स्थितियाँ। संकेत पहचानें, ग़ुस्से में खाने की निगरानी कभी न करें।

Anorexia Nervosaएनोरेक्सिया

Severe restriction of food driven by an intense fear of gaining weight.वज़न बढ़ने के तीव्र डर से खाना बहुत कम कर देना।

What it isयह क्या है

A serious condition in which a child severely limits how much they eat because of an intense fear of gaining weight and a distorted view of their own body. It is a mental health condition with serious effects on physical health, not a lifestyle choice or a phase of fussy eating.एक गंभीर स्थिति, जिसमें बच्चा वज़न बढ़ने के तीव्र डर और अपने शरीर की बिगड़ी हुई छवि की वजह से बहुत कम खाता है। यह सेहत पर गंभीर असर डालने वाली एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है, कोई शौक़ या नख़रे वाला दौर नहीं।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Eating very little or skipping meals, strong preoccupation with food, weight or shape, avoiding eating with others, intense exercise, wearing loose clothes, withdrawal, and physical signs such as tiredness, feeling cold, and changes in growth.बहुत कम खाना या खाना छोड़ना, खाने, वज़न या शरीर के आकार को लेकर गहरी उलझन, दूसरों के साथ खाने से बचना, बहुत ज़्यादा कसरत, ढीले कपड़े पहनना, ख़ुद में सिमटना, और थकान, ठंड लगना व बढ़त में बदलाव जैसे शारीरिक संकेत।

What causes itइसके पीछे क्या है

A mix of genetics, temperament such as perfectionism and anxiety, social and cultural pressure about appearance, and stressful experiences. It is not vanity, and it is not a bid for attention.आनुवंशिकता, परफ़ेक्शन और घबराहट जैसे स्वभाव, दिखावट को लेकर सामाजिक और सांस्कृतिक दबाव, और तनाव भरे अनुभवों का मेल। यह दिखावे की चाह या ध्यान खींचने की कोशिश नहीं है।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"It is just a girl's diet or a phase, and it only affects girls trying to look thin.""यह तो बस लड़कियों की डाइटिंग या एक दौर है, और सिर्फ़ पतला दिखने की चाह रखने वाली लड़कियों को होता है।"
What is trueअसल सच्चाईIt is a serious illness that affects children of any gender, with real medical danger. It is never just about food or vanity.यह एक गंभीर बीमारी है, जो किसी भी लिंग के बच्चों को हो सकती है और जिसमें असली चिकित्सकीय ख़तरा होता है। यह कभी सिर्फ़ खाने या दिखावे की बात नहीं होती।
What helpsक्या मदद करता है

Early action. A calm, non judgemental approach. Avoiding comments about weight or appearance. Involving medical and mental health professionals quickly. Family support. This condition needs professional treatment.जल्दी क़दम उठाना। शांत और बिना निर्णय वाला रवैया। वज़न या दिखावट पर टिप्पणी से बचना। जल्दी चिकित्सक और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ को शामिल करना। परिवार का सहारा। इस स्थिति में विशेषज्ञ इलाज ज़रूरी है।

Please avoidइनसे बचें

Commenting on weight or body. Policing food in anger. Framing it as vanity. Delaying help.वज़न या शरीर पर टिप्पणी। ग़ुस्से में खाने की निगरानी करना। इसे दिखावा कहना। मदद में देर करना।

When to seek helpमदद कब लें

Early. If you notice marked food restriction, fear of weight gain, and changes in health or mood, involve a doctor and a mental health professional promptly. Eating disorders carry real medical risk.जल्दी। अगर आप खाने में साफ़ कमी, वज़न बढ़ने का डर, और सेहत या मूड में बदलाव देखें, तो बिना देर किए चिकित्सक और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ को शामिल करें। खानपान संबंधी विकारों में असली चिकित्सकीय ख़तरा होता है।

Bulimia Nervosaबुलिमिया

Cycles of eating a large amount with loss of control, then trying to undo it.काबू खोकर बहुत ज़्यादा खाना और फिर उसे "मिटाने" की कोशिश का चक्र।

What it isयह क्या है

A condition involving cycles of eating a large amount of food in a short time with a sense of loss of control, followed by attempts to undo it. Like anorexia, it is a serious mental health condition with physical risks, and it is often hidden from others.एक स्थिति, जिसमें थोड़े समय में बहुत ज़्यादा खाना और उस पर क़ाबू न रहने का एहसास होता है, और फिर उसे "मिटाने" की कोशिश की जाती है। एनोरेक्सिया की तरह यह भी शारीरिक ख़तरों वाली एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है, जिसे अक्सर दूसरों से छिपाया जाता है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Disappearing soon after meals, secrecy around eating, large amounts of food going missing, preoccupation with weight and body, mood swings, and over time dental or throat problems. The child often feels deep shame and hides the pattern.खाने के तुरंत बाद ग़ायब हो जाना, खाने को लेकर छिपाव, बहुत सारा खाना अचानक कम हो जाना, वज़न और शरीर को लेकर उलझन, मूड में उतार-चढ़ाव, और समय के साथ दाँतों या गले की तकलीफ़ें। बच्चा अक्सर गहरी शर्म महसूस करता है और इस पैटर्न को छिपाता है।

What causes itइसके पीछे क्या है

A mix of genetics, emotional distress, perfectionism, and cultural pressure about body and weight. It is not a lack of willpower.आनुवंशिकता, भावनात्मक तकलीफ़, परफ़ेक्शन, और शरीर व वज़न को लेकर सांस्कृतिक दबाव का मेल। यह इच्छाशक्ति की कमी नहीं है।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"If she really wanted to, she could just stop. It is about self control.""अगर वह सच में चाहे, तो रुक सकती है। यह तो बस आत्म-नियंत्रण की बात है।"
What is trueअसल सच्चाईThe cycle is driven by distress and is hard to break without help. It is an illness, not weak willpower.यह चक्र तकलीफ़ से चलता है और मदद के बिना तोड़ना मुश्किल होता है। यह एक बीमारी है, कमज़ोर इच्छाशक्ति नहीं।
What helpsक्या मदद करता है

A calm, shame free response. Not focusing on the food itself. Protecting the child's dignity. Early professional treatment from medical and mental health services.शांत, शर्म रहित रवैया। ध्यान खाने पर ही न रखना। बच्चे की इज़्ज़त बनाए रखना। चिकित्सक और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से जल्दी इलाज।

Please avoidइनसे बचें

Shaming. Monitoring in a punitive way. Commenting on weight. Treating it as attention seeking.शर्मिंदा करना। सज़ा भरे ढंग से निगरानी करना। वज़न पर टिप्पणी। इसे ध्यान खींचने की कोशिश समझना।

When to seek helpमदद कब लें

Promptly. The pattern carries medical risks and responds to treatment. Involve a doctor and a mental health professional.बिना देर किए। इस पैटर्न में चिकित्सकीय ख़तरे होते हैं और इलाज से फ़र्क़ पड़ता है। चिकित्सक और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ को शामिल करें।

Binge Eating Disorderबिंज ईटिंग डिसऑर्डर

Recurring episodes of eating large amounts with a feeling of loss of control.काबू खोने के एहसास के साथ बार-बार बहुत ज़्यादा खा लेना।

What it isयह क्या है

A condition involving recurring episodes of eating large amounts of food quickly, with a feeling of being unable to stop, followed by distress, guilt or shame. Unlike bulimia, it does not involve regular attempts to undo the eating.एक स्थिति, जिसमें बार-बार थोड़े समय में बहुत ज़्यादा खाना खा लिया जाता है, रुक न पाने के एहसास के साथ, और फिर तकलीफ़, अपराधबोध या शर्म होती है। बुलिमिया से अलग, इसमें खाए को "मिटाने" की नियमित कोशिश नहीं होती।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Eating much more than usual in one sitting, often in secret, food disappearing, eating when not hungry or until uncomfortable, and strong guilt or low mood afterwards. The child may hide wrappers or eat alone.एक बार में सामान्य से कहीं ज़्यादा खाना, अक्सर छिपकर, खाना कम होते जाना, भूख न होने पर भी या असहज होने तक खाना, और बाद में गहरा अपराधबोध या उदासी। बच्चा रैपर छिपा सकता है या अकेले खा सकता है।

What causes itइसके पीछे क्या है

Linked to emotional distress, dieting pressure, genetics, and using food to cope with difficult feelings. It is not greed or simply a lack of discipline.भावनात्मक तकलीफ़, डाइटिंग का दबाव, आनुवंशिकता, और मुश्किल भावनाओं से निपटने के लिए खाने का सहारा लेना। यह लालच या सिर्फ़ अनुशासन की कमी नहीं है।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"She is just greedy and has no self control.""यह तो बस पेटू है और इसमें कोई आत्म-नियंत्रण नहीं।"
What is trueअसल सच्चाईBinge eating is usually a way of coping with distress, and the loss of control is real. It is a recognised condition, not a moral failing.बिंज ईटिंग आमतौर पर तकलीफ़ से निपटने का एक तरीक़ा होती है, और क़ाबू खोना असली होता है। यह एक मान्य स्थिति है, कोई चारित्रिक दोष नहीं।
What helpsक्या मदद करता है

A kind, non judgemental approach. Not commenting on weight or shaming the eating. Helping the child find other ways to handle feelings. Professional support.नरम, बिना निर्णय वाला रवैया। वज़न पर टिप्पणी या खाने पर शर्मिंदगी से बचना। बच्चे को भावनाओं से निपटने के दूसरे तरीक़े ढूँढने में मदद करना। विशेषज्ञ का सहारा।

Please avoidइनसे बचें

Shaming. Restricting food harshly. Focusing on weight. Treating it as greed.शर्मिंदा करना। कड़ाई से खाना रोकना। वज़न पर ध्यान देना। इसे लालच समझना।

When to seek helpमदद कब लें

When binge episodes are frequent and cause distress, a mental health professional can help. Early support works best.जब बार-बार ज़्यादा खाने के दौरे हों और तकलीफ़ दें, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ मदद कर सकता है। जल्दी मिला सहारा सबसे अच्छा काम करता है।

Otherअन्य

Rare in children, but important to recognise and treat early.बच्चों में दुर्लभ, पर जल्दी पहचानना और इलाज करना ज़रूरी।

Schizophrenia (Early Onset)कम उम्र का स्किज़ोफ्रेनिया

A rare condition where a young person loses touch with reality at times.एक दुर्लभ स्थिति, जिसमें कोई किशोर कभी-कभी हक़ीक़त से संपर्क खो देता है।

What it isयह क्या है

A rare but serious condition in which a young person, usually in the teen years, loses touch with reality at times, with experiences such as hearing or seeing things that are not there, holding fixed false beliefs, and disorganised thinking and speech. It is very rare before the teen years.एक दुर्लभ पर गंभीर स्थिति, जिसमें कोई किशोर, आमतौर पर किशोरावस्था में, कभी-कभी हक़ीक़त से संपर्क खो देता है, जैसे ऐसी चीज़ें सुनना या देखना जो हैं नहीं, पक्की झूठी मान्यताएँ रखना, और बिखरी हुई सोच व बातचीत। यह किशोरावस्था से पहले बहुत ही कम होती है।

What you may seeआप क्या देख सकते हैं

Gradual withdrawal, a drop in functioning, odd or fearful beliefs, talking about voices or things others do not perceive, confused speech, and a flattening of emotion. Early changes can be subtle and easy to mistake for moodiness.धीरे-धीरे ख़ुद में सिमटना, कामकाज में गिरावट, अजीब या डरावनी मान्यताएँ, आवाज़ों या ऐसी चीज़ों की बात जो दूसरों को महसूस नहीं होतीं, उलझी हुई बातें, और भावनाओं का सपाट हो जाना। शुरुआती बदलाव बारीक होते हैं और मूडीपन समझ लिए जाते हैं।

What causes itइसके पीछे क्या है

Strongly biological and genetic, involving brain development and chemistry. It is not caused by parenting, by weakness, or by anything the family did.बहुत हद तक जैविक और आनुवंशिक, जिसमें दिमाग़ के विकास और रसायन की भूमिका होती है। यह परवरिश से, कमज़ोरी से, या परिवार के किसी काम से नहीं होता।

Myths and factsग़लतफ़हमी और सच्चाई
Often saidअक्सर कहा जाता है"He has become possessed, or has a split personality, or is just being strange for attention.""उस पर कोई ऊपरी साया आ गया है, या उसकी दो शख़्सियतें हैं, या वह बस ध्यान खींचने के लिए अजीब बन रहा है।"
What is trueअसल सच्चाईIt is a medical brain condition, not possession and not a split personality. It is rare, treatable, and the young person needs care, not fear.यह दिमाग़ की एक चिकित्सकीय स्थिति है, न कोई साया और न दो शख़्सियतें। यह दुर्लभ है, इसका इलाज है, और किशोर को डर नहीं, देखभाल चाहिए।
What helpsक्या मदद करता है

Early professional assessment and treatment. A calm, low stress environment. Steady support without confrontation about the beliefs. Continued care. Early help improves outcomes.जल्दी विशेषज्ञ की जाँच और इलाज। शांत, कम तनाव वाला माहौल। मान्यताओं पर बहस किए बिना लगातार सहारा। जारी देखभाल। जल्दी मिली मदद नतीजे बेहतर करती है।

Please avoidइनसे बचें

Arguing forcefully against the beliefs. Mocking or fearing the child. Turning to exorcism or healers. Delaying medical care.मान्यताओं के ख़िलाफ़ ज़ोर से बहस करना। बच्चे का मज़ाक उड़ाना या उससे डरना। झाड़-फूँक का सहारा लेना। चिकित्सकीय इलाज में देर करना।

When to seek helpमदद कब लें

As early as possible. If a young person shows a clear loss of contact with reality or a marked, lasting drop in functioning, seek specialist mental health care promptly.जितनी जल्दी हो सके। अगर कोई किशोर हक़ीक़त से साफ़ संपर्क टूटना या कामकाज में बड़ी, लगातार गिरावट दिखाए, तो बिना देर किए विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य देखभाल लें।

The heart of itसबसे ज़रूरी बात

The myths and taboos worth putting downवे ग़लतफ़हमियाँ और झिझकें जिन्हें छोड़ देना चाहिए

Most beliefs that keep Indian families from seeking help are stories about cause and about shame. Here they are, grouped by the kind of story they tell, each with what is actually true.भारत में जो मान्यताएँ परिवारों को मदद लेने से रोकती हैं, उनमें से ज़्यादातर कारण और शर्म की कहानियाँ हैं। यहाँ वे उसी तरह रखी गई हैं, हर एक के साथ असल सच्चाई।

When the cause is blamed on the unseenजब कारण को अनदेखी ताक़तों पर डाला जाता है

Mythग़लतफ़हमीIt is caused by black magic, the evil eye, a curse or possession. An ojha or a faith healer will fix it.काला जादू, नज़र, श्राप या भूत-प्रेत इसकी वजह हैं। कोई ओझा या तांत्रिक इसे ठीक कर देगा।
Realityसच्चाईThese conditions come from the brain, biology, family history and life experience. Turning first to healers delays the help a child actually needs, sometimes for years.ये स्थितियाँ दिमाग, जीवविज्ञान, परिवार के इतिहास और जीवन के अनुभवों से आती हैं। पहले ओझा या झाड़-फूँक के पास जाना बच्चे को असल मदद से दूर कर देता है, कई बार सालों तक।

When it is treated as a moral failingजब इसे चरित्र की कमज़ोरी समझा जाता है

Mythग़लतफ़हमीDepression is just laziness. Addiction is weak character. Strong people do not break down.डिप्रेशन तो बस आलस्य है। नशा कमज़ोर चरित्र की निशानी है। मज़बूत लोग नहीं टूटते।
Realityसच्चाईThese are health conditions, not failures of will. Willpower cannot cure a brain based illness any more than it can cure asthma.ये सेहत से जुड़ी स्थितियाँ हैं, इच्छाशक्ति की कमी नहीं। सिर्फ़ इच्छाशक्ति से दिमाग़ी बीमारी ठीक नहीं हो सकती, जैसे दमा ठीक नहीं होता।

When the parents are blamedजब माता-पिता को दोष दिया जाता है

Mythग़लतफ़हमीIf a child has a mental health problem, the parents must have done something wrong.अगर बच्चे को मानसिक समस्या है, तो ज़रूर माता-पिता ने कुछ ग़लत किया होगा।
Realityसच्चाईNo single thing causes these conditions. Blame only adds shame and stops a family from reaching out.कोई एक चीज़ इन स्थितियों की वजह नहीं होती। दोष देने से सिर्फ़ शर्म बढ़ती है और परिवार मदद माँगने से रुक जाता है।

When it is deniedजब इसे नकार दिया जाता है

Mythग़लतफ़हमीChildren are carefree, so they cannot really be depressed or anxious. It is just a phase.बच्चे तो बेफ़िक्र होते हैं, उन्हें डिप्रेशन या घबराहट कैसे हो सकती है। यह बस एक दौर है।
Realityसच्चाईChildren and teenagers feel real distress. Brushing it off as drama lets a treatable problem quietly grow.बच्चे और किशोर असली तकलीफ़ महसूस करते हैं। इसे नाटक कहकर टालने से एक ठीक हो सकने वाली समस्या चुपचाप बढ़ जाती है।

When reputation comes firstजब इज़्ज़त सबसे पहले आती है

Mythग़लतफ़हमीWe must keep this hidden. Log kya kahenge. It could harm her marriage prospects.इसे छिपाना ज़रूरी है। लोग क्या कहेंगे। इससे उसकी शादी में दिक़्क़त आएगी।
Realityसच्चाईMental health conditions are common and treatable. Silence guards reputation for a short while and harms the child for far longer.मानसिक समस्याएँ आम हैं और इनका इलाज है। चुप्पी थोड़ी देर इज़्ज़त बचाती है और बच्चे को कहीं ज़्यादा देर तक नुकसान पहुँचाती है।

When help itself is fearedजब मदद से ही डर लगता है

Mythग़लतफ़हमीPsychiatric medicines turn you into a zombie, are addictive and last a lifetime. Therapy is only for "mad" people.मनोरोग की दवाएँ इंसान को सुस्त बना देती हैं, इनकी लत लग जाती है और ये ज़िंदगी भर चलती हैं। थेरेपी सिर्फ़ "पागल" लोगों के लिए है।
Realityसच्चाईWhen medicines are needed they are prescribed carefully and reviewed over time. Counselling helps ordinary people through hard stretches, much as physiotherapy helps a healing injury.ज़रूरत होने पर दवाएँ सोच-समझकर दी जाती हैं और समय-समय पर देखी जाती हैं। काउंसलिंग आम लोगों को मुश्किल दौर से निकलने में मदद करती है, ठीक जैसे फ़िज़ियोथेरेपी किसी चोट को भरने में।

If you are worried about a child right nowअगर आप अभी किसी बच्चे को लेकर चिंतित हैं

Start a calm conversation and listen more than you speak. Loop in the school counsellor. If a child talks about wanting to die or hurting themselves, treat it as urgent and do not leave them alone. Free, confidential support is available across India in many languages.शांति से बातचीत शुरू करें और बोलने से ज़्यादा सुनें। स्कूल काउंसलर को शामिल करें। अगर कोई बच्चा मरने या ख़ुद को नुकसान पहुँचाने की बात करे, तो इसे तुरंत गंभीरता से लें और उसे अकेला न छोड़ें। पूरे भारत में मुफ़्त और गोपनीय मदद कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

Tele MANAS  14416टेली-मानस  14416
National mental health helpline (Government of India). Also reachable on 1800-891-4416. Free, round the clock, in many Indian languages.राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन (भारत सरकार)। 1800-891-4416 पर भी उपलब्ध। मुफ़्त, चौबीसों घंटे, कई भारतीय भाषाओं में।